सिख धर्म के चौथे गुरु गुरु रामदास साहिब का महान प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया

WhatsApp Channel Join Now
सिख धर्म के चौथे गुरु गुरु रामदास साहिब का महान प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया


जोधपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। सिख धर्म के चौथे गुरु गुरु रामदास साहिब का महान प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटै एवं सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि इसी कड़ी में जोधपुर की समस्त गुरु नानक नाम लेवा संगत अर्थात सिख, पंजाबी, एवं सिंधी समाज ने अमृतवेले से लेकर रात तक के दीवानों में धनं-धनं गुरु रामदास साहब के प्रकाश पर्व को विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धा, भावना, प्यार और उल्लास के साथ मनाया।

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहब के प्रधान सेवादार सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा एवं सचिव सरदार जगमोहन सिंह ने बताया कि आज के कार्यक्रमों की शुरुआत अमृत वेले के दीवान से गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहब में सुबह 4:30 बजे से 6:30 बजे तक हुई, इसके बाद सुबह का दीवान 7 से 9:30 बजे तक सजाया गया जिसमें ज्ञानी सचिन सिंह एवं ज्ञानी करमजीत सिंह के जत्थे ने हरजस गायन करते हुए संगतो को गुरबाणी से जोड़ा एवं गुरु महाराज के इतिहास को संगतो के साथ सांझा किया , इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि मुख्य दीवान रात को 7:00 से 9:00 तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित किया गया जिसमें ज्ञानी जयपाल सिंह, ज्ञानी परमीत सिंह, ज्ञानी मलकीत सिंह के जत्थे ने संगतो को अपनी मधुर वाणी से गुरु चरणों से जोड़ा, समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। समाज प्रवक्ता सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, पावटा मे इसी कड़ी में धनं धनं श्री गुरु रामदास साहिब का प्रकाश पर्व एवं हफ्तावरी दीवान बुधवा को शाम 5:00 बजे से 7:00 तक सजाया जाएगा जिसमें ज्ञानी सचिन सिंह जी के जत्थे द्वारा हरजस गायन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story