गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर 24 नवंबर को

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर 24 नवंबर को


जोधपुर, 17 नवम्बर (हि.स.)। सिख धर्म के संस्थापक जगतगुरु गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के बैनर का विमोचन महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने किया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटै एवं सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि भाई घन्हैया जी सेवा समिति एवं रोटरी क्लब ब्लू सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर मानव सेवा और परोपकार का संदेश देना है।

बैनर विमोचन के अवसर पर महापौर प्रसन्नचंद मेहता, उप महापौर विजय सिंह पंवार, सिख समाज के चेयरमैन सरदार जगदेव सिंह खालसा, गुरुद्वारा सिंह सभा के चेयरमैन हरजीत सिंह भूटानी, प्रधान दर्शन सिंह लोटै, मीत प्रधान मनजीत सिंह छाबड़ा, सचिव कुलदीप सिंह सलूजा, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर के प्रधान जितेंद्र सिंह बत्रा, भाजपा जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, स्कूल कमेटी प्रधान गुरचरण सिंह बग्गा, सचिव सुरेंद्र वीर सिंह जुनेजा, रोटरी क्लब ब्लू सिटी के अध्यक्ष आदित्य बंसल, सचिव अनिल जैन, अमोलक सिंह सलूजा, गोपी जनवानी, जयेंद्र देव, सतपाल सिंह भामरा, पंडित जीवराज श्रीमाली एवं अन्य सेवादार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रसन्नचंद मेहता, उप महापौर विजय सिंह पंवार एवं एएसपी नीरज शर्मा ने गुरुद्वारे में गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story