राज्यपाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका


जयपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे गुरुनानक जयंती, प्रकाश पर्व पर जयपुर स्थित गुरुद्वारे में आयोजित विशेष शबद कीर्तन समागम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरबाणी सुनते हुए इसे भारतीय धर्म और अध्यात्म परंपरा की अनुपम दृष्टि बताया।

बागडे ने गुरु नानक की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए अपने 'किरत करो, नाम जपो, वंड छको' के सिद्धांतों का अधिकाधिक प्रसार करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782335 Articles

Share this story