बीकानेर से हुई श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की प्रीमियर लीग 2026 की घाेषणा

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर से हुई श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की प्रीमियर लीग 2026 की घाेषणा


बीकानेर, 30 अगस्त (हि.स.)। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की प्रीमियर लीग 2026 की घाेषणा होटल उत्सव में रविवार काे की गयी। राजस्थान श्री गुर्जर गाैड ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा के तत्वाधान में सभी युवा क्रिकेट प्रेमियों के बीच जीजीपीएल 2026 की विधिवत्त रूप से घोषणा की गई। जिसमें सर्वप्रथम श्री महर्षि गौतम के आगे प्रज्वलित किया गया। साथ ही क्रिकेट टूर्नामेंट का पोस्टर विमोचन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा व टूर्नामेंट संयोजक वासुदेव उपाध्याय ने बताया कि बीकानेर के रेलवे ग्राऊंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 27 सितम्बर काे सुबह 11 बजे हाेगा। बीकानेर जिले के युवा शक्ति के साथ टेनिस बॉल से टूर्नामेंट का आयोजन हाेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन 01/9/26 से किए जा सकेंगे और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10/ 9/ 2026 तक रखी गयी है जिसके बाद टीम लॉटरी 20-9-2027 रखी गई है। उसी से पता चल सकेगा कौन सी टीम किसके साथ खेलेगी।

इसी मंच पर आज समाज के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों व समाज के गणमान्य प्रबुद्ध जनों और पत्रकारों के बीच मनीष जाजड़ा का राजस्थान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर माला व साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर बिरजू प्यारे, अमित जोशी, रविंद्र जाजड़ा, रामेंद्र शर्मा, जयराम उपाध्याय, प्रहलाद जोशी, संदीप उपाध्याय, रामदेव उपाध्याय, वासुदेव उपाध्याय, राजू चानी और सभी आए हुए सभी खेल प्रेमियों का महादेव उपाध्याय ने हृदय से स्वागत व आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story