गुप्त वृन्दावन धाम 14वाँ पाटोत्सव में हुआ भव्य महाभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
गुप्त वृन्दावन धाम 14वाँ पाटोत्सव में हुआ भव्य महाभिषेक


जयपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। गुप्त वृन्दावन धाम में अक्षय तृतीया से आरम्भ हुए चार दिवसीय पाटोत्सव का आज भव्य समापन हुआ। समारोह के अंतिम दिन भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम का महा अभिषेक हुआ जिसमे शहर से हज़ारों भक्तों ने शामिल होकर भगवान् का आशीर्वाद लिया। मन्दिर के वृन्दावन गार्डन में जैसे ही भगवान् पालकी पर सवार होकर आये, भक्त उन्हें देखने और आशीर्वाद लेने के लिए आतुर हो गए। पालकी के साथ हो रहे हरिनाम संकीर्तन पर भक्त झूम उठे।

पाटोत्सव के अंतिम दिन श्रीकृष्ण बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान् का 108 कलशों से महा अभिषेक हुआ और 108 भोग लगाये गए| श्रीकृष्ण बलराम का महा अभिषेक विशेष तरह के फूलों,फलों के रस और पवित्र जल से किया गया। गुप्त वृन्दावन धाम में आयोजित हुए चार दिवसीय पाटोत्सव में भक्तों ने भगवान् की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को धन्य बनाया। महा अभिषेक के समापन पर हुई आतिशबाजी से पूरा गुप्त वृन्दावन धाम रौशनी से नहा उठा।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष श्री अमितासना दास ने सभी भक्तों को 14वें पाटोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा भगवान् की भक्ति से ही हम अपने जीवन में असीम शांति प्राप्त कर सकते हैं और उसे सार्थक बना सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story