जीटीटीएए राजस्थान चैप्टर टीम का गठन

WhatsApp Channel Join Now
जीटीटीएए राजस्थान चैप्टर टीम का गठन


जोधपुर, 07 मई (हि.स.)। ग्लोबल टूरिज्म ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जीटीटीएए) ने अपने राजस्थान चैप्टर टीम के आधिकारिक गठन की घोषणा गुरुवार को शहर के निजी होटल में करते हुए संगठन के राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस नए चैप्टर का गठन पर्यटन एवं ट्रैवल उद्योग को सशक्त बनाने तथा क्षेत्रीय स्तर पर ट्रैवल प्रोफेशनल्स को मजबूत मंच प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस का मुख्य उद्देश्य राज्य की विरासत का विश्व में प्रचार प्रसार करते हुए पर्यटन को मजबूत करना है। राजस्थान चैप्टर में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े अनुभवी और सम्मानित उद्योग विशेषज्ञों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनका नेतृत्व और अनुभव राज्य में पर्यटन के विकास एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राजस्थान चैप्टर के नव नियुक्त पदाधिकारी में संरक्षक होटल व्यवसासी जेएम बूब, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खींची, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष मोहन सिंह जोधा, संयुक्त सचिव अरुण रेमटिया, कार्यकारिणी सदस्य राज देवासी सहित अन्य की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार बनेवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीप सिंह कंवर एवं कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह की उपस्थिति में नवगठित राजस्थान चैप्टर ने पद व गोपनीयता की शपथ लेकर से अपनी जिम्मेदारियां संभाली।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार बनेवाल ने कहा कि राजस्थान चैप्टर का गठन संस्था के उस विजऩ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत देशभर में पर्यटन उद्योग को एक मजबूत, संगठित और प्रगतिशील नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय नेतृत्व उद्योग से जुड़े मुद्दों के समाधान, बेहतर व्यावसायिक अवसरों के निर्माण तथा ट्रैवल प्रोफेशनल्स के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story