भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली महारैली

WhatsApp Channel Join Now
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली महारैली


जयपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान ब्राह्मण यूथ विंग के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सौ से अधिक दुपहिया वाहनों की भव्य महारैली निकाली गई। रैली को बाल मुकुंद आचार्य ने अल्बर्ट हॉल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि ओपन जीप में सवार मंजू शर्मा ने रैली का नेतृत्व किया।

महारैली में दो आकर्षक रथ शामिल रहे। पहले रथ में गणेश जी महाराज की प्रतिमा और दूसरे रथ में भगवान परशुराम की प्रतिमा विराजमान की गई। ‘भगवान परशुराम के जयकारों’ के साथ रैली अल्बर्ट हॉल से रवाना होकर रामनिवास बाग सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई विद्याधर नगर स्थित परशुराम सर्किल पहुंची। यहां भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए 1100 दीपकों से भगवान परशुराम की महाआरती की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story