मां करणी जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य परिक्रमा, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

WhatsApp Channel Join Now
मां करणी जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य परिक्रमा, श्रद्धालुओं ने लिया भाग


बीकानेर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मां करणी जी के 639वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान की ओर से श्रीरामसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा श्रीरामसर गांव की भव्य परिक्रमा निकाली गई। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। मां करणी जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

अध्यक्ष मुरलीधर पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर मां करणी जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। परिक्रमा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक पारीक, संतोषनंदजी महाराज, मानवेंद्रजी व्यास, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, रामजी व्यास, पार्षद गौरीशंकरजी गहलोत, कन्हैयालालजी भाटी, भाजपा नेता निर्मल गहलोत, मुरली पंवार, चंद्रप्रकाश गहलोत, ओम पवार, धर्मेंद्र सुथार, पार्षद अश्विनी मीढा, सांवरलाल पवार, रावतजी सांखला, भंवरजी सांखला, आसुरामजी पंवार, रामलालजी पंवार, मूलचंद पंवार, सत्यनारायणजी पवार, किशनलालजी पवार, धनराज पवार, राजकुमार पवार, पवन कुमार, चेतन सांखला, जीतू गहलोत, नंदकिशोर सोलंकी एवं रामलालजी सांखला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मुरलीधर पंवार के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां करणी जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story