जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह में जश्न, निकाला भव्य जुलूस

WhatsApp Channel Join Now
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह में जश्न, निकाला भव्य जुलूस


जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह में जश्न, निकाला भव्य जुलूस


जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह में जश्न, निकाला भव्य जुलूस


अजमेर, 26 अगस्त(हि.स.)। 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह को फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर अजमेर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। अजमेर के गंज स्थित शिव मंदिर के पास अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश मजबूत हुआ। अजमेर की गंगा-जमुनी तहजीब और सर्वधर्म समभाव की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस परिवार ने जुलूस में शामिल सभी अकीदतमंदों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम में अजमेर शहर कांग्रेस सह प्रभारी रूबी खान, शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, अजमेर डेयरी अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, नगर निगम की पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, उपाध्यक्ष फखरे मोइन, सचिव गीता गुर्जर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बुंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, लक्ष्मी धोलखड़िया, चंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि जुलूस में हाजी सरवर सिद्दीकी, हाजी अजीम चिश्ती, लियाकत चिश्ती, मौलाना अय्यूब कासमी, नवाब हिदायत उल्लाह, सैयद एहतेशाम अहमद चिश्ती, काजी मुनव्वर अली, बशीर खान, हाजी रईस कुरैशी, शब्बीर हुसैन बोहरा, अशरफ बुलंद, अकबर घोसी, सदरूद्दीन कुरैशी, अब्दुल नईम खान, मुख्तार अहमद नवाब, सैयद अनवर चिश्ती, आरिफ हुसैन, इफ्तिखार सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, शकीर शाह, अकबर, एहसान मिर्जा, अब्दुल अज़ीज़ मुल्तानी, मोहम्मद अली बोहरा, इकबाल मोहम्मद, रिजवान लाजवान, सैयद बुरहान चिश्ती सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पावन पर्व पर जुलूस में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के बताए प्रेम, अमन, भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हुए झांकिया भी थी। प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने कहा कि अजमेर की पहचान सदियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब से रही है और इस गौरवशाली परंपरा को हर हाल में मजबूत किया जाना चाहिए। अजमेर की एकता, भाईचारा और सद्भाव की यही पहचान हमेशा कायम रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story