पुण्यश्लोका रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जयपुर में होगा भव्य नाटक मंचन

WhatsApp Channel Join Now
पुण्यश्लोका रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जयपुर में होगा भव्य नाटक मंचन


जयपुर, 8 अप्रैल (हि.स.)। पुण्यश्लोका रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बिड़ला सभागार में भव्य नाटक का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन विश्वमांगल्य सभा एवं राजस्थान सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, विश्वमांगल्य सभा के केंद्रीय परामर्शदाता प्रशांत हरतालकर,सामाजिक कार्यकर्ता नीता बूचरा तथा विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री पूजा देशमुख मौजूद रहेंगी।

मातृत्व को समर्पित संस्था विश्वमांगल्य सभा द्वारा देश के 101 जिलों में इस नाटक का मंचन किया जा रहा है और जयपुर इसका 30वां पड़ाव होगा। नाटक की लेखिका स्वयं संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वृशाली जोशी है। इस प्रस्तुति में महाराष्ट्र के नागपुर से आए 40 कलाकार हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य रानी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन, उनके शासनकाल, सामाजिक कार्यों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है। आयोजक मंडल ने जयपुरवासियों से इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story