राज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की


जयपुर, 27 मई (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उज्जैन से खाटूश्यामजी जा रहे वाहन के सीकर बायपास हाड़ोता के पास बावरिया कट पर दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार गांव हरगुण्ड, जिला परबनी, महाराष्ट्र के मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल को बुधवार शाम जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली वह लोकभवन से चौमूं स्थित आर.के. हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना हुए और वहां भर्ती घायलों की उन्होंने कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायलों के अच्छे ईलाज के लिए भी निर्देश दिए।

उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story