राज्यपाल ने किया भक्तमाल कथा के पोस्टर का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने किया भक्तमाल कथा के पोस्टर का विमोचन


जयपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। आचार्य महाप्रभु स्वामी श्याम चरण दास महाराज की 324वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक भक्तमाल कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कथा सी-स्कीम स्थित ब्रजविला, सरदार पटेल मार्ग पर होगी। भक्तमाल कथा का वाचन भक्तमाली इन्द्रेश उपाध्याय महाराज के श्रीमुख से होगा।

कथा के पोस्टर का विमोचन बुधवार को राजभवन में राज्यपाल हरीभाऊ किसन राव बागडे ने किया। आयोजन श्री शुक सम्प्रदाय आचार्य पीठ सरस निकुंज के पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के कृपा सान्निध्य में किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर अलबेली माधुरी शरण महाराज के साथ प्रवीण बड़े भैया, लोकेश अग्रवाल और धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय मौजूद रहे।

आयोजन समिति के अनुसार भक्तमाल कथा के दौरान प्रतिदिन संत-महंत शिरकत करेंगे। श्रद्धालुओं को संतों का आशीर्वाद, सत्संग और प्रवचन का सान्निध्य प्राप्त होगा। कथा के माध्यम से भक्तों को संत परंपरा, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जाएगा। जयंती समारोह को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story