राज्यपाल ने किया ‘नजर फोटो एग्जीबिशन’ के पोस्टर का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने किया ‘नजर फोटो एग्जीबिशन’ के पोस्टर का विमोचन


जयपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जवाहर कला केंद्र की सहभागिता में ‘नजर फोटो एवं पेंटिंग एग्जीबिशन’ के पांचवें सीजन का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी जवाहर कला केंद्र में लगेगी। आयोजकों के अनुसार इसमें देश-विदेश के साथ राजस्थान के फोटोग्राफर भी भाग लेंगे। प्रदर्शनी में फोटोग्राफी के साथ पेंटिंग्स भी प्रदर्शित की जाएंगी।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर ‘नजर फोटो एग्जीबिशन’ की फाउंडर एवं डायरेक्टर रेणुका कुमावत के साथ कोर कमेटी सदस्य संजय कुमावत, मनोज श्रेष्ठ, राघव गोयल, विनीत जैन, मोहित टेलर और हनी जांगिड़ मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में राजस्थान की जानी-मानी हस्तियों के साथ देश-विदेश से जुड़े फोटोग्राफी क्षेत्र के कलाकार और प्रतिभाएं भी शामिल होंगी। तीन दिवसीय आयोजन को जयपुर में फोटोग्राफी के बड़े आयोजनों में शामिल करने की तैयारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story