राज्यपाल मिश्र पिंजरापोल गौशाला पहुंच किया गौ धन संरक्षण का आह्वान

राज्यपाल मिश्र पिंजरापोल गौशाला पहुंच किया गौ धन संरक्षण का आह्वान
WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल मिश्र पिंजरापोल गौशाला पहुंच किया गौ धन संरक्षण का आह्वान


राज्यपाल मिश्र पिंजरापोल गौशाला पहुंच किया गौ धन संरक्षण का आह्वान


जयपुर, 1 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला स्थित वैदिक वन औषधीय पौध केन्द्र पहुंचे। उन्होंने वहां गौ माता की पूजा कर गौ सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों, दुर्लभ औषधियों पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पिंजरापोल गौशाला में उन्होंने प्राचीन श्री काल भैरव मंदिर के भी दर्शन कर पूजा अर्चना कर सबके मंगल की भी कामना की। राज्यपाल ने गौशाला में गौ-माता की विभिन्न प्रजातियों और गौ-उत्पादों के निर्यात के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल मिश्र ने इस दौरान वनौषधियों के संरक्षण के साथ ही जैविक फसल उत्पादन, वनों के संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने गौ माता के गोबर से बनी लकड़ी, अन्य उत्पादों का उपयोग करने और गौ-धन संरक्षण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौ-माता हमारा पोषण करती है। गौ धन संरक्षण हम सभी का दायित्व है। इससे पहले उन्होंने वहां महिला स्वयंसमूह की गतिविधियों और उत्पादों का भी अवलोकन किया। इससे पहले राज्यपाल मिश्र के गौशाला पहुंचने पर अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक डाॅ. अतुल गुप्ता ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गौशाला के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से उन्हें जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story