एक से पंदह मई तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का राज्यपाल ने किया आह्वान

WhatsApp Channel Join Now
एक से पंदह मई तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का राज्यपाल ने किया आह्वान


जयपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी प्रदेश के लोगों के पास घर-घर पहुंचेंगे। पहले चरण में मोबाइल ऐप से आवासों की सूची, सुविधाओं, संपत्तियों और अन्य आवश्यक आंकडे़ एकत्रित होंगे।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि ‘जनगणना‘ का अर्थ लोगों की गिनती भर नहीं है। ‘जनगणना‘ का अर्थ है- शिक्षा, रोजगार, लिंग अनुपात, और जातिगत आंकड़ो के आधार पर राष्ट्र का सामाजिक दस्तावेज तैयार करना। इसी से भारत में जन-जन के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास योजनाओं और बेहतरीन नीतियों को लागू किया जा सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story