राज्यपाल ने एमडीएस विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट का किया लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने एमडीएस विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट का किया लोकार्पण


जयपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को लोकभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की भारतीय ज्ञान परम्परा के आलोक में तैयार विद्यार्थी केंद्रित नई वेबसाइट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। उन्होंने नई तैयार वेबसाइट में विद्यार्थियों और अन्य संबंधित जनों के लिए शैक्षिक जानकारियों और विश्वविद्यालय से जुड़ी प्रवेश, पाठ्यक्रम आदि प्रक्रियाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षण में नवाचार इस तरह से हों कि भारत के अन्य स्थानों और विदेश स्थित विद्यार्थी भी हमारे यहां पढ़ने लिए प्रोत्साहित हों।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु सुरेश अग्रवाल ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय जीरो कार्बन कैम्पस हो गया है। यहां भारतीय ज्ञान परम्परा और वैदिक वांग्मय से जुड़े अध्ययन को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में विकसित किए जाने की पहल की गई है। नई डिजाइन वेबसाइट में विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी जानकारियां सहज उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न प्रक्रियाओं को ऑनलाइन सुगम किया गया है। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story