राज्यपाल बागडे की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल बागडे की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं


जयपुर, 07 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर नारी शक्ति को नमन करते हुए महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा है कि वही समाज सर्वांगीण विकास करता है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। बागडे ने कहा है कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं। उन्होंने महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास कर बालिकाओं और स्त्रियों की बेहतरी के लिए वातावरण निर्माण का आह्वान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story