राज्यपाल बागडे ने स्व. भैरोंसिंह शेखावत स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल बागडे ने स्व. भैरोंसिंह शेखावत स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की


जयपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे स्व. भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर, विद्याधर नगर स्थित उनके स्मृति स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

बाद में उन्होंने वहीं स्मारक स्थल पर हरि कीर्तन भी सुना।

उन्होंने कहा कि राजनीति में शुचिता से जुड़े स्व.शेखावत गरीबों और वंचित तबके के लिए, निरंतर कार्य करने वाले लोकप्रिय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने स्व.शेखावत के आदर्श और सिद्धांतों को अनुकरणीय बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765703 Articles

Share this story