राज्यपाल बागडे ने गणेशोत्सव समारोह में भाग लिया

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल बागडे ने गणेशोत्सव समारोह में भाग लिया


जयपुर, 14 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को अजमेर रोड स्थित बाल निवास गार्डन में आयोजित गणेशोत्सव समारोह में भाग लिया। उन्होंने गणेशजी की प्रतिमा को नमन किया और वहां पर गणेश पूजन करते हुए भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों की समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल ने भगवान श्री गणेश से सभी के मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने समारोह में गणेश महोत्सव से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा उसकी सराहना की। सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा भी इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने राज्यपाल बागडे को भगवान श्री गणेश की तस्वीर भेंट की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story