राज्यपाल बागडे ने दीप पर्व की शुभकामनाएं देकर की सभी के सुख-समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली के लिए की कामना
Nov 6, 2026, 16:13 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल बागडे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपकों के उजास में ही जीवन की उत्सवधर्मिता समाई है।
उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के लिए कामना की है कि रोशनी का यह त्योंहार हम सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए और हमारा राष्ट्र सदा सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य से आलोकित हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

