एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी

WhatsApp Channel Join Now
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी


जयपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर नीरू ढांडा को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि नीरू ढांडा के खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story