परशुराम जयंती पर राज्यपाल बागडे की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
परशुराम जयंती पर राज्यपाल बागडे की शुभकामनाएं


जयपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने परशुराम जयंती (19 अप्रैल) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल बागडे ने कहा है कि भगवान परशुराम जी शास्त्र एवं शस्त्र दोनों ही के महान ज्ञाता और अन्याय का विरोध कर पीड़ितों की सहायता करने वाले हैं। वह चिरंजीवी हैं। भगवान परशुराम जी की जयंती उनके आदर्शों को आत्मसात करने का पावन पर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story