नशामुक्त भारत के लिए सरकार और हरे कृष्ण मूवमेंट ने मिलाया हाथ

WhatsApp Channel Join Now
नशामुक्त भारत के लिए सरकार और हरे कृष्ण मूवमेंट ने मिलाया हाथ


जयपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्त, सशक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण के उद्देश्य से गुप्त वृंदावन धाम, हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के साथ महत्वपूर्ण पहल की है। मंत्रालय और हरे कृष्ण मूवमेंट के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर सहमति बनी है।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों, ग्रामीण समुदायों, कर्मचारियों और समाज के विभिन्न वर्गों को स्वस्थ, सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मंत्रालय और हरे कृष्ण मूवमेंट की इस सहभागिता को युवा सशक्तिकरण और चरित्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं में जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता, आत्मविश्वास, भावनात्मक दृढ़ता और जीवन मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने पर जोर रहेगा। साझा पहल का उद्देश्य नशामुक्त युवा, सशक्त समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story