आस्था : घर और मंदिरों में हुई गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
आस्था : घर और मंदिरों में हुई गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना


आस्था : घर और मंदिरों में हुई गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना


धौलपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की श्रृंखला में जिले भर में मंगलवार को घर एवं मंदिरों में गोवर्धन महाराज की पूजा की गई।महिलाओं और युवतियों ने घर के आंगन में गोबर से श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज के विग्रह बनाए। पूजा के बाद अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन भी हुआ। इसी क्रम में भाई दूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। धौलपुर के रियासतकालीन भगवान नृसिंह मंदिर पर भी गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

मंदिर के मुख्य पुजारी डा. रविन्द्र श्रोत्रिय ने भगवान नृसिंह महाराज को प्रसाद अर्पित किया तथा आरती उतारी। डा. श्रोत्रिय ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में जब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के कोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। तब से ही गोवर्धन पूजा और अन्नकूट की यह अनूठी परंपरा निरंतर चली आ रही है। डा. श्रोत्रिय ने बताया कि रियासत कालीन भगवान नृसिंह मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गोस्वामी तुलसीदास की जयंती एवं गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट पर्व बीते कई सालों से श्रद्धा और उल्लास साथ मनाया जा रहा है। इस साल भी भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना के बाद आयोजित अन्नकूट में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की है। देर शाम तक अन्नकूट में प्रसादी का कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान भगवान नृसिंह का विशेष श्रृंगार किया गया तथा उन्हें कमल के फूलों की विशेष माला धारण कराई गई। इसी क्रम में गुरुवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story