मेवाड़ यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट ने एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
मेवाड़ यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट ने एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में जीता स्वर्ण पदक


चित्तौड़गढ़, 12 जून (हि.स.)। जिले के गंगरार में स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट एलसीपीएल मुस्तकीम दीन उल अमीन ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को समर्पित एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह शिविर एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के तत्वावधान में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की एवं 31 यूके बटालियन एनसीसी, हरिद्वार के सहयोग से ऋषिकेश स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 1 से 12 जून तक हुआ। शिविर में राजस्थान एवं उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय के कुल 600 कैडेट्स ने भाग लिया।

मुस्तकीम दीन उल अमीन ने शिविर के दौरान आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल ललित पंवार एवं एडम ऑफिसर कर्नल गौरव द्वारा सम्मानित किया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। इस शिविर के माध्यम से कैडेट्स को राजस्थान एवं उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, भाषा, सामाजिक रीति-रिवाजों एवं विरासत को समझने तथा आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर मिला।

मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार गदिया, कुलपति प्रो. डॉ. आलोक मिश्रा एवं डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. दीपक व्यास ने कैडेट मुस्तकीम दीन उल अमीन की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story