उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने किया लोको कारखाना का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने किया लोको कारखाना का निरीक्षण


अजमेर, 16 जून(हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने मंगलवार को अजमेर स्थित लोको कारखाना का निरीक्षण कर विभिन्न उत्पादन एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कारखाना परिसर में संचालित विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया और अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने लोकोमोटिव मरम्मत, आधुनिकीकरण, और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे सुरक्षा, कार्यकुशलता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कारखाने में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों और नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे के विकास में लोको कारखाना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा गुणवत्ता मानकों को और बेहतर बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं कारखाना प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story