ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक काे लेकर इनवेस्टर मीट 30 अप्रेल को अहमदाबाद में

WhatsApp Channel Join Now
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक काे लेकर इनवेस्टर मीट 30 अप्रेल को अहमदाबाद में


जयपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)।

राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कृषि विभाग, राजस्थान द्वारा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत अहमदाबाद में इनवेस्टर मीट का आयोजन 30 अप्रैल को किया जा रहा है जिसने कृषि, एग्रीटेक और सहकारिता क्षेत्र में निवेश और साझेदारी की अपार संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित होंगे, वहीं कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत की भी उपस्थित रहेगी।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी अपने विचार रखेंगे। प्रमुख वक्ताओं में प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल तथा गुजरात सरकार के कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता विभाग प्रमुख सचिव रमेश चंद मीणा भी अपने विचार साझा करेंगे।

इस दौरान आयोजित होने वाले रोड शो में नीति निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक, स्टार्टअप्स, डेयरी और सहकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्रित होंगे।

आयोजन में निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग्स का विशेष सत्र रखा गया है, जिससे संभावित साझेदारियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त “एनिमल हसबेंड्री, डेयरी और कोऑपरेटिव्स में अवसर एवं निवेश संभावनाएं” विषय पर एक महत्वपूर्ण पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

‘ग्राम–2026’ के तहत आयोजित यह रोड—शो निवेशकों, उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए राजस्थान के कृषि एवं एग्रीटेक क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य कृषि क्षेत्र को तकनीक आधारित, आत्मनिर्भर और निवेश-अनुकूल बनाना है। यह आयोजन न केवल निवेश को आकर्षित करेगा, बल्कि राजस्थान को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत एग्रीटेक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story