जयपुर में मॉडलिंग का जलवा: 17 मई को फिनाले में दिखेगा कमाल
जयपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। मिस डेजर्ट राजस्थान प्रतियोगिता के वाइल्डकार्ड ऑडिशन का आयोजन जयपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें शहर की युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का लक्ष्य टॉप-40 में स्थान बनाकर ग्रैंड फिनाले तक पहुंचना रहा।
आयोजक अरुण कुमार सिंह और नरेंद्र कुमार गंगवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले की तिथि और स्थान घोषित कर दिए गए हैं। फिनाले का आयोजन 17 मई को जयपुर के पत्रकार कॉलोनी स्थित राज आंगन रिजॉर्ट में भव्य रूप से किया जाएगा।
प्रतियोगिता के जूरी पैनल में रजनीश जैन और रजनीश सिंह शामिल हैं, जबकि वेन्यू पार्टनर के रूप में मुकेश सैनी सहयोग कर रहे हैं। वहीं, शो की मेंटोर के रूप में मॉडलिंग जगत में अपनी पहचान बना चुकी कोनिका आर्या प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

