राज्य स्तरीय सृजनात्मक क्विज प्रतियोगिता में जालौर की गंगा प्रथम

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय सृजनात्मक क्विज प्रतियोगिता में जालौर की गंगा प्रथम


अजमेर, 21 अगस्त(हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा विद्यार्थियों के लिए बौद्विक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि के लिए आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस में शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता एवं एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्विज प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड के अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ममता धाकड एवं प्रारम्भिक शिक्षा श्रीमती इन्दिरा सोनगरा उपस्थित रही। क्विज प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान पर जालौर के कु. गंगा, द्वितीय स्थान पर बाड़मेर के विकास और तृतीय स्थान पर बीकानेर के उम्मेद सिंह रहे। दोपहर में भोजन के बाद एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों एव दल नायकों के लिए अजमेर जिले के शिक्षा अधिकारियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति की। इससे पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से भर गया। कार्यक्रम का समापन समारोह शनिवार 22 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे सूचना केन्द्र अजमेर पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री सुरेश कुमार अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान के प्राचार्य डॉ. राकेश कटारा करेंगे एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा अजमेर गोविन्द नारायण शर्मा भी शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story