गांधीधाम-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
जयपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)।
रेलवे द्वारा गीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09463, गांधीधाम-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 19.04.26 को (01 ट्रिप) गांधीधाम से रविवार को 12.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 09.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09464, मालदा टाउन-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21.04.26 को (01 ट्रिप) मालदा टाउन से मंगलवार को 17.35 बजे रवाना होकर 15.30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सामाख्याली, राधनपुर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, पटना, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा व न्यू फरक्का स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 13 शयनयान श्रेणी, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

