अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा

WhatsApp Channel Join Now


जयपुर, 1 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2023) पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय भार अनुमानित है।

हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783277 Articles

Share this story