रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निःशुल्क रिक्शा सेवा, पुनसा महाराज के नेतृत्व में टैक्सी बीकानेर में दाैड़ी
बीकानेर, 28 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माताओं और बहनों को अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए आने-जाने में सुविधा देने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता पुनसा महाराज के नेतृत्व में निःशुल्क तिपहिया टैक्सी की व्यवस्था की गई।
यह निःशुल्क सेवा शुक्रवार को दिनभर शहर में उपलब्ध रही।
पुनसा महाराज ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनें बिना किसी परेशानी के अपने भाई के घर पहुंच सकें, इसी सोच के साथ यह सेवा शुरू की गई है। इस सेवा में पुनसा महाराज की पूरी टीम ने अपना योगदान दिया, जिसमें एडवोकेट पवन पुरोहित, एडवोकेट मनीष पुरोहित, एडवोकेट विष्णुकांत व्यास, गिरिराज पुरोहित, रवींद्र सारस्वत, मोहन सिंह राजपूत, एडवोकेट गोपाल पुरोहित, विपीन पुरोहित, गौरव कछावा, प्रेम नारायण पुरोहित, शशांक व्यास, बुलकिदास, दुर्गेश आचार्य, गिरिराज आचार्य, सनू ओझा, ब्रह्मदेव आदि शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

