पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

WhatsApp Channel Join Now
पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर


पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर


जयपुर, 04 जून (हि.स.)। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर एवं सेवायतन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सोडाला के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को चानपुरा स्थित छात्रावली गीलसर राजकीय विद्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परामर्श और विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन जनपाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निमिषा सेहगल, फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र शर्मा तथा डिप्टी निदेशक डॉ. गिरिराज एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान ईसीजी, ब्लड शुगर और पीएफटी (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट) की जांच निःशुल्क की गई।

इस कार्यक्रम में डीसीपी (मुख्यालय) राजेंद्र कांवट, पुलिस निरीक्षक सपना पुनिया, द्वितीय रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर सिटी की सचिव तथा एलओ पुलिस लाइन सागर सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

डीसीपी (मुख्यालय) राजेंद्र कांवट बताया कि शिविर का संचालन सेवायतन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कपिल अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य कल्याण के लिए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रखा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story