आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस


ट्रैफिक ब्लॉक के कारण वंदे भारत सहित चार ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

जोधपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। रेल प्रशासन द्वारा मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य किए जाने के कारण छह फरवरी को वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, कुछ रीशेड्यूल तथा एक रेगुलेट रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मदार-पालनपुर रेलखंड पर मावल एवं श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 812 पर स्टील गर्डर प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। डीआरएम के अनुसार ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस शुक्रवार को केवल आबूरोड तक ही संचालित की जाएगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस शनिवार को आबूरोड से जोधपुर के मध्य ही संचालित होगी। इस कारण आबूरोड-साबरमती के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को साबरमती स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 4.55 बजे से एक घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 09084 भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल शुक्रवार को अपने निर्धारित समय सुबह 11.30 बजे से साढ़े तीन घंटे रीशेड्यूल रहेगी। ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस शुक्रवार को जोधपुर से आबूरोड के बीच 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story