जेडीए के बेड़े में ईवी वाहन शामिल, बनाया चार्जिंग स्टेशन
जयपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। पर्यावरण संरक्षण और ईवी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक गाडियां शामिल कर रही है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक कारों को शामिल किया गया है। इसी दिशा में सरकारी विभाग भी अपने कदम बढ़ा रहा है।
जयपुर विकास प्राधिकरण
द्वारा हाल ही में करीब एक करोड़ की लागत की चार ईवी गाडियों को शामिल किया है। ईवी गाडियों को चार्ज करने के लिए जेडीए परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां पर दो ई वाहन चार्ज हो सकेंगे।
चार्जिंग स्टेशन बनाने पर करीब एक लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। जेडीए बेड़े में शामिल इन चार वाहनों का उपयोग जेडीसी, जेडीए सचिव, डीआईजी प्रवर्तन और प्रशासनिक अधिकारी द्वारा करने की बात सामने आ रही है। ईवी को बढ़ावा देने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट और सब्सिडी देर रही है। वहीं सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे है। ताकि हरित ऊर्जा और शून्य प्रदूषण के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। सरकारी विभागों में अधिकारियों के आवागमन के लिए पेट्रोल-डीजल गाडिय़ों की जगह धीरे-धीरे ईवी को प्राथमिकता दी जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

