डिग्गी में डूबे चार, 14 साल की बहन को बचाने उतरे तीनों भाई भी नहीं लौटे

WhatsApp Channel Join Now
डिग्गी में डूबे चार, 14 साल की बहन को बचाने उतरे तीनों भाई भी नहीं लौटे


डिग्गी में डूबे चार, 14 साल की बहन को बचाने उतरे तीनों भाई भी नहीं लौटे


बीकानेर, 11 नवंबर (हि.स.)। खेत में बनी पानी की डिग्गी बुधवार को एक परिवार के लिए मौत का कुआं बन गई। पैर फिसलने से 14 साल की किशोरी डिग्गी में गिर गई। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक तीन युवक पानी में उतर गए, लेकिन कोई भी वापस नहीं निकल सका। डूबने से चारों की मौत हो गई। हादसा छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के आवा गांव के चक 9 एडब्ल्यूएम में बुधवार दोपहर हुआ।

खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव के अनुसार, 14 वर्षीय पूजा का अचानक पैर फिसल गया और वह खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिर गई। पूजा को डूबता देख परिवार के तीन युवक उसे बचाने के लिए डिग्गी में उतर गए। पानी अधिक गहरा होने के कारण वे भी डूब गए। हादसे में चारों की मौत हो गई।

हादसे में रमेश नायक के तीन बच्चों की जान चली गई। मृतकों में 18 वर्षीय मुकेश, 16 वर्षीय मनोज और 14 वर्षीय पूजा शामिल हैं। इनके अलावा परिवार के 21 वर्षीय भतीजे निर्मल नायक की भी डूबने से मौत हो गई।

एक परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल, एसआई मोहन सिंह, एएसआई रामचरण मीणा और कॉन्स्टेबल मंगल सिंह मौके पर पहुंचे। खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775221 Articles

Share this story