बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

WhatsApp Channel Join Now
बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से


जोधपुर, 02 नवम्बर (हि.स.)। बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज जोधपुर के सानिध्य में व श्रीश्री श्यामा पूजा कमेटी के तत्वावधान में श्यामा काली माता का चार दिवसीय महोत्सव 8 से 11 नवंबर तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

समाज के सभापति वरूण जाना व सह सभापति नरेश जाना ने बताया कि बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज जोधपुर की ओर से श्रीश्री श्यामा काली माता पूजा के चार दिवसीय महाउत्सव कार्यक्रम 8 से 11 नवंबर तक रणछोडदास मंदिर के पीछे बाईजी का तालाब के पास आयोजित किए जाएंगे।

जाना ने बताया कि 8 नवंबर को सांय 7.30 बजे से प्रतिमा व कलश स्थापना, दीप माला प्रज्ज्वलन, श्यामा पूजा व पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। सोमवार को सुबह 11 बजे मंगला आरती, शाम 4 बजे से बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं व मनोरंजन कार्यक्रम व रात 8.30 बजे संध्या आरती होगी। मंगलवार को सुबह 6 बजे आरती व 12 बजे से प्रीतिभोज होगा व बच्चों के लिए कार्यक्रम तथा बुधवार को सुबह 10.30 बजे पूर्ण आरती के पश्चात् 12.15 बजे प्रतिमा शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मंदिर रवाना होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: बाईजी का तालाब स्थित मंदिर पर सम्पन्न होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story