खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया 735 लीटर मूंगफली तेल सीज

WhatsApp Channel Join Now
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया 735 लीटर मूंगफली तेल सीज


जयपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वाटिका स्थित लालानी इंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की। टीम ने यहां से 735 लीटर कसौटी ब्रांड रिफाइंड मूंगफली तेल सीज किया। तेल में मिलावट की आशंका के चलते नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजे गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत त्योहारी सीजन में आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कसौटी ब्रांड रिफाइंड मूंगफली तेल में मिलावट का अंदेशा होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मौके पर उपलब्ध 735 लीटर तेल सीज कर दिया गया। डॉ. मित्तल ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770394 Articles

Share this story