पारे में उतार-चढ़ाव, पांच शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे

WhatsApp Channel Join Now
पारे में उतार-चढ़ाव, पांच शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे


जयपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश के पारे में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को प्रदेश के 5 शहरों के रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 14.5 डिग्री के साथ माउंट आबू की रात सबसे सर्द रही। 39.7 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर का दिन और 26.2 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सभी शहरों का दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होने का अनुमान जताया है। सोमवार को जयपुर के पारे में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के अधिकतम तापमान में 0.5 और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story