गुप्त वृन्दावन धाम में श्रीकृष्ण—बलराम खेलेंगे गौर पूर्णिमा पर फूलों की होली

WhatsApp Channel Join Now
गुप्त वृन्दावन धाम में श्रीकृष्ण—बलराम खेलेंगे गौर पूर्णिमा पर फूलों की होली


जयपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। राजधानी जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में 4 मार्च को होने वाले गौर पूर्णिमा के भव्य आयोजन की तैयारी पूरे चरम पर है, क्योंकि धाम में इस विशेष अवसर पर श्रीकृष्ण—बलराम भक्तों के साथ फूलों की होली खेलेंगे। भक्त भगवान् के साथ होली खेलने को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि फूलों की होली के माध्यम से श्रीकृष्ण बलराम उन पर असीम कृपा और आशीर्वाद की बौछार करेंगे।

गौर पूर्णिमा श्री चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस पावन पर गुप्त वृन्दावन में श्री श्री गौर निताई का पंचामृत, विभिन्न फलों के रस से एवं 108 कलशों के पवित्र जल के साथ महा अभिषेकम होगा। भगवान् को 56 भोग लगाया गया| हरिनाम संकीर्तन से पूरा धाम गूंज उठेगा। दर्शन के लिए सुबह से ही लम्बी कतारें लग जाएंगी।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने गौर पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया की श्री चैतन्य महाप्रभु इस धरती पर अवतरित हुए ताकि वे प्रत्येक जीव को भगवान के पवित्र नाम का दान देकर मुक्ति प्रदान कर सकें। वह स्वयं भगवान श्रीकृष्ण हैं, वह कृष्ण के शुद्ध प्रेम के प्रतीक हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story