फ्लाइट बाबा अल्प प्रवास पर जयपुर पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
फ्लाइट बाबा अल्प प्रवास पर जयपुर पहुंचे


जयपुर, 01 मई (हि.स.)। फ्लाइट वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अनंत दास महाराज शुक्रवार को कुछ घंटों के अल्प प्रवास पर जयपुर पहुंचे।

इस दौरान वे विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष के मानसरोवर स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। अल्प समय रुकने के बाद अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।हमेशा मुस्कराते रहने वाले फ्लाइट बाबा की सबसे खास पहचान उनका कपड़े का झोला है, जिसमें पासपोर्ट और वीजा रहते हैं। यही झोला उनके निरंतर यात्रा जीवन का प्रतीक बन चुका है। उन्हें “आकाश का संन्यासी” और “वन डे बाबा” भी कहा जाता है, क्योंकि वे किसी भी शहर या स्थान पर 24 घंटे से अधिक नहीं ठहरते।बीते 25 वर्षों से अधिक समय से वे निरंतर हवाई यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में भ्रमण कर रहे हैं। उनका मानना है कि गतिशीलता ही साधना है और सीमाओं से परे रहकर ही जीवन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story