एक ही दिन में रिकॉर्ड 50 क्रैक ट्रेनों के संचालन और बेहतर स्टेशन प्रबंधन के लिए पुरस्कृत हुए पांच रेलकर्मी

WhatsApp Channel Join Now
एक ही दिन में रिकॉर्ड 50 क्रैक ट्रेनों के संचालन और बेहतर स्टेशन प्रबंधन के लिए पुरस्कृत हुए पांच रेलकर्मी


काेटा, 27 नवंबर (हि.स.)। रेल संचालन को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कोटा मंडल के परिचालन विभाग के पांच रेलकर्मियों को शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया।

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में परिचालन विभाग द्वारा मालगाड़ियों की गति बढ़ाने, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं सुरक्षित रेल संचालन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मुख्य गाड़ी नियंत्रक के.डी. शर्मा, डी.सी. मीना, हरीश लखन एवं राजवीर सिंह ने क्रैक ट्रेनों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोटा मंडल ने 07 जून 2026 को एक ही दिन में 50 क्रैक ट्रेनों का संचालन कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक 45 क्रैक ट्रेनों के संचालन का रिकॉर्ड था।

क्रैक ट्रेन परिचालन व्यवस्था के तहत बीच के क्रू परिवर्तन केंद्रों पर लोको पायलट एवं अन्य रनिंग स्टाफ को बदले बिना मालगाड़ियों का संचालन किया जाता है। इससे परिचालन समय में कमी आने के साथ माल परिवहन में तेजी आती है तथा रेल इंजनों, मालगाड़ी रेक और उपलब्ध रनिंग स्टाफ का बेहतर उपयोग संभव होता है।

वहीं, सालपुरा स्टेशन अधीक्षक धनराज मीना को बेहतर स्टेशन प्रबंधन एवं सराहनीय परिचालन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story