बीकानेर में पहली बार एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचन

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर में पहली बार एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचन


बीकानेर, 13 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर में पहली बार एक ही छत्त के नीचे पांच अलग अलग कथाओं का वाचन किया जाएगा। चलने वाले इस भव्य आयोजन में वृन्दावन की ब्रज मंडली की ओर भव्य रासलीला का मंचन भी होगा।

यहां बाहेती भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीए महेन्द्र चूरा ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश चूरा, भंवर पुराेहित, पं. राजेंद्र किराडू, कन्हैयालाल कल्ला, जगतनारायण कल्ला, राजेंद्र किराडू, जाने-माने एंकर ज्याेति प्रकाश रंगा सहित अनेक माैजूद रहे।

चूरा ने बताया कि सेवन स्टार फाउण्डेशन एवं सनातन मित्रमंडल के तत्वाधान में ओझा सत्संग भवन 2 में होने जा रहे इस आयोजन से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। फाउण्डेशन के चूरा ने बताया कि 22 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक दोपहर 12.15 से 5.15 बजे तक पांच प्रकार की कथाओं का वाचन अलग अलग पंडितों द्वारा किया जाएगा। 22 व 23 दिसम्बर को श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन पं श्रीगोपाल नारायण व्यास करेंगे। वहीं 24 व 25 दिसम्बर को पं आशाराम व्यास के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। 26 व 27 दिसम्बर को पं सजय व्यास श्रीराम कथा, 28 व 29 दिसम्बर को पं लक्ष्मीकांत व्यास कलकता वाले श्री बाबा रामदेव चरित कथा तथा 30 व 31 दिसम्बर को पं मुरली मनोहर व्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। चूरा ने बताया कि 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक सायं 7 से 10 बजे तक वृंदावन की ब्रज मंडली रासलीला करेगी।

चूरा ने बताया कि पंच पावन कथा महोत्सव का आगाज कलश यात्रा से किया जाएगा। कलश यात्रा दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर से रवाना होगी। कथा महोत्सव के दौरान अनेक साधु संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story