उदय क्लब की पांच बेटियों का राजस्थान लीग में रॉयल एफसी जयपुर की टीम में चयन

WhatsApp Channel Join Now
उदय क्लब की पांच बेटियों का राजस्थान लीग में रॉयल एफसी जयपुर की टीम में चयन


बीकानेर, 03 मई (हि.स.)। उदय क्लब की पांच बेटियों का राजस्थान लीग में रॉयल एफसी जयपुर की टीम में चयन हुआ है। चयन से बीकानेर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है। उदय क्लब की पांच लड़कियों का रॉयल एफसी फुटबॉल टीम में चयन हाेना फुटबाल की लड़कियो ने अपनी मेहनत, लगन और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

चयनित खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है।

कोच नारायण बिस्सा ने बताया कि इन बेटियों ने कठिन अभ्यास और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता पाई है, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

उदय क्लब के कोच शंकर बोहरा ने बताया कि

उर्मिला बिश्नोई, दीक्षा सारस्वत, साक्षी प्रजापत, अनिशा बिश्नोई, रवीना बिश्नोई काे शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी है। यह उपलब्धि महिला फुटबॉल को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह चयन न केवल इन पांच खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण है, इन खिलाड़ियों का चयन होने पर सीनियर खिलाड़ियों ने उज्जवल भविष्य की कामनाएं को बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story