स्टील फैक्ट्री में लगी आग, ऑयल भट्टी में उठी लपटें

WhatsApp Channel Join Now
स्टील फैक्ट्री में लगी आग, ऑयल भट्टी में उठी लपटें


जोधपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। बासनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक स्टील फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बासनी फायर ऑफिस के अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे फैक्ट्री की ऑयल भट्टी में आग लगने की सूचना मिली थी। यह भट्टी डीजल से संचालित होती है, जिससे आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडिय़ां तुरंत मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों के अनुसार, आग से फैक्ट्री में कुछ नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन समय रहते नियंत्रण पा लेने से स्थिति गंभीर नहीं हुई। घटना के बाद फैक्ट्री क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि हालात अब पूरी तरह सामान्य हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story