शेरवानी हाउस में लगी आग, तंग गलियों के कारण बुझाने में आई दिक्कत

WhatsApp Channel Join Now
शेरवानी हाउस में लगी आग, तंग गलियों के कारण बुझाने में आई दिक्कत


जोधपुर, 23 सितम्बर (हि.स.)। त्रिपोलिया बाजार इलाके में पोकरण हवेली स्थित शेरवानी हाउस में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

इलाका तंग गलियों में होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की लपटें और धुआं उठने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इससे निकली चिंगारी क कारण कपड़ों ने आग पकड़ ली। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story