भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव की धूम: मदन राठौड़ ने की गणेश पूजा और आतिशबाजी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव की धूम: मदन राठौड़ ने की गणेश पूजा और आतिशबाजी


भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव की धूम: मदन राठौड़ ने की गणेश पूजा और आतिशबाजी


भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव की धूम: मदन राठौड़ ने की गणेश पूजा और आतिशबाजी


भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव की धूम: मदन राठौड़ ने की गणेश पूजा और आतिशबाजी


जयपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव के प्रथम दिन धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय को आकर्षक रोशनी और दीपों से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते कार्यालय में दीपावली का उत्साह देखते ही बना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी और डॉ. मिथिलेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यालय में की गई सजावट और रोशनी का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी ने आतिशबाजी कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने बगड़िया भवन पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। उन्होंने मिट्टी के दीपक खरीदकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया। राठौड़ ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करती है। सभी को स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, समृद्धि और सकारात्मकता का पर्व है। यह त्योहार प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे तथा राजस्थान विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पाद अपनाने, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने और आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक सद्भाव के साथ दीपावली मनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, विधायक एवं एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा, पूर्व उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत सहित प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story