प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में महोत्सव 23 से

WhatsApp Channel Join Now
प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में महोत्सव 23 से


बीकानेर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। रानी बाजार, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में मंदिर नव निर्माण पूर्णता महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ किया जाएगा। पंचमुखा सेवा संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय महोत्सव में अखंड रामचरितमानस पाठ, विशाल शोभायात्रा, भव्य जागरण, संत-महात्माओं के प्रवचन, मंदिर शिखर पर कलश स्थापना, विशाल महाप्रसाद तथा 33 कोटि देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही 250 किलाे की गदा स्थापित की गयी है।

संस्था के अध्यक्ष राहुल गहलोत व मीडिया प्रभारी भागीरथ गहलोत ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। जिसमें अखंड रामचरितमानस शोभायात्रा सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। संस्थान के सचिव जितेन्द्र गहलोत ने चार दिन होने वाले कार्यक्रमों की रुप रेखा में जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर, शुक्रवार —

महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 11 बजे अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ होगा। यह पाठ 24 अक्टूबर को सायं 7 बजे पूर्ण होगा।

24 अक्टूबर, शनिवार — अखंड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति सायं 7 बजे अखंड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति होगी। इस दौरान श्रद्धालु धर्म एवं भक्ति के वातावरण में सहभागी बनेंगे। 25 अक्टूबर, रविवार — शोभायात्रा, भव्य जागरण एवं खीर प्रसाद वितरण

दोपहर 2 बजे विशाल शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे श्री हनुमान जी का भव्य जागरण होगा, जिसमें पंचमुखा दरबार के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगे। रात्रि 12 बजे श्रद्धालुओं के बीच 101 किलोग्राम साबूदाना खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 26 अक्टूबर, सोमवार — शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं मुख्य धार्मिक आयोजन

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रात: 9 बजे संत-महात्माओं द्वारा मंदिर शिखर पर कलश स्थापना की जाएगी। प्रात: 10 बजे संत-महात्माओं के पावन प्रवचन होंगे।

दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। रात्रि 8 बजे महोत्सव का विशेष आकर्षण 33 कोटि देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती होगी। गंगा आरती की शैली में आयोजित इस भव्य आरती में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, पुष्पवर्षा एवं भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समस्त श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील पंचमुखा सेवा संस्थान, बीकानेर ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस मौके पर सत्यनारायण गहलोत, आन्नद गहलोत, तेजकरण गहलोत मंदिर के पुजारी है जो शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story