ऑस्ट्रिया से आए किसानों ने एसकेआरएयू खजूर अनुसंधान केन्द्र का किया भ्रमण : तकनीकी बारिकियों से हुए रुबरु

WhatsApp Channel Join Now
ऑस्ट्रिया से आए किसानों ने एसकेआरएयू खजूर अनुसंधान केन्द्र का किया भ्रमण : तकनीकी बारिकियों से हुए रुबरु


बीकानेर, 13 नवंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रिया से आए सात सदस्यीय प्रगतिशील किसानों के दल ने शुक्रवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) में संचालित अखिल भारतीय शुष्क क्षेत्रीय फल समन्वित अनुसंधान परियोजना (खजूर फल) का भ्रमण किया। इन किसानों को खजूर की खेती पर किए गए अनुसंधान, परिणाम , जलवायु परिस्थितियां, उत्पादकता व गुणवत्ता सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

परियोजना प्रभारी डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में खजूर अनुसंधान की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा सफल प्रयोग किया गया। पश्चिमी राजस्थान की विषम जलवायुवीय परिस्थितियों और भूमिगत क्षारीय पानी की समस्या के बीच किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में यह अनुसंधान सफल रहा है। डॉ राठौड़ ने विदेशी प्रतिनिधियों को खजूर की उन्नत किस्मों, उत्पादन तकनीक, परागण तकनीक, कीट व रोग प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। ऑस्ट्रिया से आए किसानों ने खजूर की विभिन्न किस्मों को करीब से देखा तथा उनकी उत्पादन परिस्थितियों व सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े प्रश्न किए, जिनका विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रत्युत्तर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story