अजमेर-बांद्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार


जयपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-बांद्रा टर्मिनस -अजमेर साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19625,अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा 30 अगस्त से अजमेर के स्थान पर दौराई से गाड़ी संख्या 19625, दौराई-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा के रूप में दौराई से प्रत्येक रविवार को 06.05 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 06.15 बजे आगमन एवं 06.25 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19626,बांद्रा टर्मिनस-अजमेर रेल सेवा 31 अगस्त से गाड़ी संख्या 19626,बांद्रा टर्मिनस-दौराई के रूप में बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को अपने निर्धारित समय 8:35 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 9.00 बजे आगमन एवं 09.10 बजे प्रस्थान कर 9.40 बजे दौराई स्टेशन पर पहुंचेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story